भारत ने ‘स्कूल से दूर’ रहने वाले बच्चों के मामले में अपने रिकॉर्ड में जबरदस्त सुधार किया है। यूनेस्को की वैश्विक शिक्षा रिपोर्ट 2000-2015 के मुताबिक भारत ने इस कमी में 90 प्रतिशत का सुधार करते हुए ‘वैश्विक प्राथमिक शिक्षा’ को हासिल किया है।
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत दक्षिण और पश्चिम एशिया में लड़कियों एवं लड़कों की प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा अनुपात को बराबरी पर रखने वाला एकमात्र देश बन सकता है।’
सर्व शिक्षा रिपोर्ट 2000-2015 में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर 47 प्रतिशत देशों ने पूर्व-प्राथमिक नामांकन लक्ष्य हासिल किया है। साथ ही भारत समेत आठ देश इसे हासिल करने के काफी करीब हैं।