फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडिटर्स गिल्ड की कार्यकारिणी का गठन

Fri, 06 Nov 2015 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के महासचिव प्रकाश दुबे के अनुसार गिल्ड ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। गिल्ड के नए अध्यक्ष राज चेंगप्पा ने वरिष्ठ सदस्यों के साथ मिलकर इस नई कार्यकारिणी का गठन किया।
विज्ञापन


इस कार्यकारिणी में कुल 13 सदस्य हैं। इनमें हरीश खरे, (समूह संपादक, ट्रिब्यून, चंडीगढ़), केएन तिलक कुमार (मुख्य संपादक, डेक्कन हेराल्ड, बंगलुरु), एमके राजदान (मुख्य संपादक, पीटीआई),रुचिर गर्ग (संपादक, नई दुनिया, रायपुर), एके भट्टाचार्य (संपादक, बिजनेस स्टैंडर्ड, दिल्ली), जाहिद अली खान (मुख्य संपादक, सिसायत, हैदराबाद), शाजी जमां (समुह संपादक, एबीपी टीवी, दिल्ली), विनोद वर्मा (संपादक, डिजिटल एंड कंवर्जेंस, अमर उजाला), सच्चिदानंद मूर्ति (स्थानीय संपादक, दिल्ली, मलयाला मनोरमा),कूमी कपूर (सलाहकार संपादक, इंडियन एक्सप्रेस, दिल्ली), जयंत घोषाल (संपादक, दिल्ली, आनंद बाजार पत्रिका), सीमा चिश्ती (सलाहकार संपादक, इंडियन एक्सप्रेस, दिल्ली) और विजय नाइक (सलाहकार संपादक, दिल्ली, सकाल) शामिल हैं।

इसके अलावा गिल्ड के दस पूर्व अध्यक्षों को मानद सदस्य के रूप में शामिल रखा गया है। जबकि चार वरिष्ठ संपादकों कुलदीप नैयर, मृणाल पांडे, फैयाज कालू और पैट्रिशिया मुखिम को विशेष आमंत्रित के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिल्ड के महासचिव प्रकाश दुबे के अनुसार कार्यकारिणी की पहली बैठक 14 नवंबर को रखी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें