प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉड्रिंग और अन्य मामलों में आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी को जल्द से जल्द भारत लाना चाहता है। इंटरपोल द्वारा रेड कार्नर नोटिस जारी करने में हो रही देरी को देखते हुए ईडी ने गृह मंत्रालय से आग्रह किया है कि मोदी के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन के साथ प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।
सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने इस बारे में मंत्रालय से आधिकारिक आग्रह किया है। एजेंसी ने मुंबई की एक अदालत द्वारा मोदी के खिलाफ हाल ही में जारी गैर जमानती वारंट को आधार बनाया है। इसमें इस बात की सूचना है कि मोदी ब्रिटेन में मौजूद हैं।