फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल फिक्सिंगः ईडी ने बुकीज के ठिकानों पर की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट मामले में प्रवर्तन विभाग (ईडी) की अहमदाबाद यूनिट ने मंगलवार को विभिन्न शहरों में संदिग्ध बुकीज और उनके सहयोगियों के कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


ईडी सूत्रों के अनुसार यह तलाशी अभियान मुंबई, दिल्ली, नागपुर और भोपाल में चलाया गया। तलाशी के दौरान कई दस्तावेज भी सामने आए हैं।

मुंबई में ईडी के अधिकारियों ने आरोपी बुकीज परेश भाटिया और मुनीर के घरों की तलाशी ली। दिल्ली में ईडी ने अरुण गुप्ता, अमन कपूर और मशहूर बुकी ‘श्याम दिल्ली’ के पार्टनर आशीष ग्रोवर के घर की तलाशी ली।
विज्ञापन

विदेश में भी सक्रिय थे बुकीज

ईडी सूत्रों के अनुसार श्याम दिल्ली, रितेश बंसल उर्फ भारत दिल्ली के साथ मिलकर आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मामले में शामिल था। बंसल को ईडी द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार कर यहां लाई थी।

नागपुर में ईडी ने स्थानीय बुकी व सट्टेबाजी की दुनिया में ‘छोटू नागपुर’ के नाम से मशहूर संजय अग्रवाल जबकि भोपाल में मुनीर के अन्य घर की तलाशी ली।

सूत्रों का कहना है कि अरुण गुप्ता और अमन कपूर भारत में ऑपरेशन के लिए कथित रूप से बेटफेयर.कॉम से संपर्क में थे जबकि अन्य स्थानीय बुकीज के जरिए जुड़े थे।

19 मार्च को ईडी ने दो बुकी किरन माला और टॉमी पटेल को वड़ोदरा शहर से गिरफ्तार कर सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया था। विभाग ने खुलासा किया था कि यह दोनों बुकीज देश के बड़े बुकीज के साथ ही पाकिस्तान और दुबई के बुकीज के संपर्क में भी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें