फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाघेला को चुनाव आयोग का नोटिस

Tue, 13 Nov 2012 12:02 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में चुनाव आयोग ने कांग्रेस के सीनियर नेता शंकर सिंह वाघेला को नोटिस जारी करने का फैसला किया है। कांग्रेस नेता ने सूरत में 31 अक्तूबर को प्रचार के दौरान कहा था कि मोदी सरकार के हाथ खून से सने हैं। स्थानीय मुसलिम वोट बैंक के मद्देनजर उन्होंने 2002 के गोधरा कांड में भी मोदी को दोषी करार दिया था। मुख्य चुनाव अधिकारी वीएस संपत की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि वाघेला के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद उनके भाषण की वीडियो रिकार्डिंग देखी गई। पहली नजर में लगता है कि वाघेला ने उत्तेजक भाषण देकर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। वाघेला के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी और सूरत के जिला चुनाव अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपी थी। एक समय भाजपा में रह चुके वाघेला भारतीय पर्यटन विकास निगम के भी चेयरमैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें