भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खास अमित शाह को चुनाव आयोग ने मुजफ्फरनगर में बदला लेने संबंधी उनके बयान को लेकर अपने घेरे में ले लिया है।
आयोग ने शाह के बयान को प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए नोटिस जारी कर 9 अप्रैल तक जवाब मांगा है।
यूपी पुलिस शाह के खिलाफ दो एफआईआर पहले ही दर्ज कर चुकी है और अब चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान लिया है। कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज होने के बाद भी भाजपा महासचिव को गिरफ्तार नहीं किए जाने को लेकर यूपी सरकार पर सवाल उठाए हैं।