फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडमान-निकोबार में भूकंप के तेज झटके

Sat, 22 Mar 2014 01:07 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि सरकार ने सुनामी के किसी खतरे से इनकार किया है। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन


भू-विज्ञान मामलों के मंत्रालय के सचिव शैलेश नायक ने कहा कि शुक्रवार को करीब 7.11 बजे आए भूकंप की तीव्रता इंदिरा प्वाइंट से 70 किमी पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 6.5 दर्ज की गई।

उन्होंने कहा, ‘हम इसे सुनामी के खतरे के रूप में नहीं देखते, हालांकि हमने एक सामान्य चेतावनी जारी की है और सिस्टम को अलर्ट पर रखा है।’

उन्होंने कहा कि अंडमान सी और हिंद महासागर के दक्षिणी हिस्से में भूकंप की आशंका बनी रहती है। भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक भूकंप का केंद्र तट से करीब 15 किमी की दूरी पर कैंपबेल बे क्षेत्र में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें