फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदमान में भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान नहीं

Fri, 01 May 2015 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय उपमहाद्वीप में भूकंप के झटके थमें नहीं हैं। गुरुवार को अंदमान-निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 थी। मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अंदमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 135 किमी दूर था।
विज्ञापन


भूकंप में किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

इससे पहले दिन में पापुआ न्यू गिनी में 7.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। उल्लेखनीय है कि शनिवार को नेपाल में 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 6 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई।

भूकंप के झटके समूचे उत्तर भारत में महसूस किए गए थे। उसके बाद से हिमालय क्षेत्र में कई बार झटके महसूस किए गए हैं, हालांकि मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार को अंडमान आए भूकंप को नेपाल के भूकंप से संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें