फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबन पर सियासत, संसद में गूंजेंगे दुर्गाशक्ति के नारे

Sun, 04 Aug 2013 08:19 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएएस अफसर दुर्गाशक्ति के मामले के तूल पकड़ने के साथ ही अब इस मसले पर सियासत शुरू हो गई है। हाईवोल्टेज मुद्दे को हाथोंहाथ लेते हुए बसपा यह मसला सोमवार को शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में उठा सकती है।
विज्ञापन


बसपा के सूत्रों ने संकेत दिए है कि सोमवार को दुर्गाशक्ति मामले समेत प्रदेश के कानून व्यवस्था से जुड़े मामले को लेकर बसपा संसद के दोनों सदनों में हंगामा कर सकती है।

आईएएस दुर्गाशक्ति का निलंबन रद्द कर सकता है केंद्र

सूत्रों का कहना है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभी सांसदों को सोमवार को दोनों सदनों में पूरी संख्याबल में आने के लिए कहा है। बसपा उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी करेगी।
विज्ञापन


दुर्गाशक्तिः पीएम को भेजे खत में सोनिया ने क्या लिखा

अभी लखनऊ में ही मायावती ने निलंबित आईएएस अधिकारी को दुबारा बहाल करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडो का राज है और ईमानदार अफसरों के साथ नाजायज हो रहा है।

दुर्गा को सोनिया का साथ, सपा ने दिलाई खेमका की याद

उधर, भाजपा भी इस मसले पर सपा सरकार पर आक्रामक हो सकती है। वहीं सोनिया गांधी के इस मामले में प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखने के बाद कांग्रेस भी मुखर है। मगर सपा के सियासी रिश्तों के चलते उसके ज्यादा आक्रामक होने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें