फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया की मौत से दुखी एक युवक ने कर ली आत्महत्या

Wed, 05 Jun 2013 08:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जिया खान की मौत के बाद एक और बुरी खबर सामने आयी है। राजस्थान के गंगानगर जिले में रहने वाले एक किशोर ने जिया खान की मौत से दुखी होकर आत्महत्या कर ली है। वह जिया का बहुत बड़ा प्रशंसक था।
विज्ञापन


राजस्थान में गंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में फिल्म अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या से दुखी एक किशोर के फांसी लगाकर अपनी जान देने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गुरूनानक बस्ती में रेहडी लगाने वाले होडल सिंह का 12 वर्षीय पुत्र बाबू सुबह टेलीविजन पर जिया खान की मौत की खबर सुन रहा था। मौत की खबर सुनने के बाद वह अचानक विचलित हो गया।
विज्ञापन


वह जिया खान का बहुत बड़ा प्रशंसक था और जिया खान की फिल्मों के वह हिस्से बार-बार देखा करता था जिसमें जिया खान के दृश्य थे।

पुलिस ने बताया कि दोपहर दो बजे से पहले बाबू एकांत पाकर गले में रस्सी का फंदा डालकर झूल गया। दो बजे उसकी मां शीलादेवी ने जब उसे देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन


हालांकि उसने इस बारे में कोई सुसाइड नोट नहीं दिया था। अभिनेत्री की आत्महत्या पर यह अपने किस्म का पहला मामला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें