दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल के पीले पड़ते रंग और उसके पीछे बह रही नदी यमुना के सूखने के कारण ताजमहल की नींव कमजोर होने की खबरों के बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) के साइंस डिपार्टमेंट ने नई चिंता की ओर ध्यान दिलाया है।
एएसआई ने ताजमहल के पीछे तेज रोशनी की व्यवस्था पर आपत्ति जताई है और कहा है कि इसकी वजह से कीट पतंगे ताज की ओर आते हैं और फिर सफेद संगमरमर पर हरे और काले रंग के धब्बे छोड़ जाते हैं।
बताते चलें कि ताज के पिछले हिस्से में सुरक्षा कारणों से तेज रोशनी की व्यवस्था की है लेकिन एएसआई का कहना है कि इसकी वजह से कीट-पतंगे चले आते हैं जो ताज की सफेदी के लिए खतरा बन रहे हैं।