फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में सिपाही ने महिला के कपड़े फाड़े

Sun, 23 Jun 2013 12:38 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की वर्दी एक बार फिर दागदार हुई। मंडावली थाने के बीट कांस्टेबल ने शराब के नशे में धुत होकर एक महिला के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
विज्ञापन


घटना मदर डेयरी के सामने हुई। सिपाही को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

पीड़िता मधु (बदला हुआ नाम) शुक्रवार को पति के साथ आइस्क्रीम खाने के लिए मदर डेयरी पर गई थी। पति आइस्क्रीम लेने चला गया। मधु बाइक के पास खड़ी रही।

इस बीच वहां आए मंडावली थाने के बीट कांस्टेबल मुकेश कुमार, जो कि शराब के नशे में था, ने मधु के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस बीच मधु का पति भी आ गया।

उसने विरोध किया तो मुकेश ने उसे तीन-चार थप्पड़ मार दिए। मधु के रोकने पर आरोपी उसके साथ धक्का-मुक्की करने लगा। इस बीच मधु के कपड़े भी फट गए।

लोगों ने सारा माजरा देखा तो उन्हें सिपाही को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उल्टा वह भड़क गया। इस पर भीड़ ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा।

बाद में थाने जाकर हंगामा किया। पुलिस ने देर रात दंपति से पूरे मामले की शिकायत लेकर आरोपी को मेडिकल के लिए भेजा। अब पुलिस मामले की जांच की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें