फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीनों से हो रहा था डीपीएस छात्रा का दुष्कर्म

Thu, 03 Jan 2013 11:03 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली में गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार युवक डीपीएस की छात्रा का कई महीने से दुष्कर्म कर रहे थे। नाबालिग छात्रा आरोपियों की करतूत से इस कदर तनाव में चली गई थी कि उसने दो बार खुदकुशी का प्रयास किया था।
विज्ञापन


आरोपी युवक छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। सफदरजंग एन्कलेव थाना पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने आई है। पीड़ित छात्रा ने इससे पहले लोधी कॉलोनी थाने में शिकायत की थी।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार डीपीएस की छात्रा ने अपने बयान में कहा कि सितंबर, 2011 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती नवीन सिंह (24) से हुई थी। नवीन ने अपने चचेरे भाई राजेश सिंह (24) से उसकी मुलाकात कराई।
विज्ञापन


फेसबुक के माध्यम से राजेश के साथ भी लड़की की दोस्ती हो गई और नंबरों का आदान-प्रदान हो गया। मार्च, 2012 में राजेश ने उससे दोस्ती खत्म कर दी। इसके बाद नवीन ने लड़की पर दोस्ती के लिए दबाव बढ़ाया।

24 जुलाई को छात्रा को हुमायूंपुर, सफदरजंग एन्कलेव स्थित दोस्त के घर ले गया। वहां नवीन ने लड़की को कोक पिलाई। इसके बाद वह बेसुध हो गई। नवीन ने उससे दुष्कर्म किया।

कुछ दिनों बाद नवीन ने नौकरी छोड़कर उत्तराखंड स्थित अपने घर जाने की बात कही। इस बात से छात्रा को गहरा सदमा लगा। 8 सितंबर को वह राजेश से एनआईएम मार्केट में मिली।

सहानुभूति दिखाते हुए राजेश उसे ग्रीनपार्क स्थित दोस्त के घर ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। शाम के समय नवीन ने उसे फिर फोन किया और उसके साथ बदतमीजी से पेश आया।

12 अक्तूबर को आरोपी ने फिर उससे बदतमीजी की। इससे छात्रा डिप्रेशन में चली गई। उसने क्लीनर पीकर खुदकुशी का प्रयास किया। परिजनों ने उसका प्रतिष्ठित प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया।

कुछ दिनों बाद छात्रा ने नस काटकर जान देने की कोशिश की। इसके बावजूद आरोपियों की बदतमीजी बंद नहीं हुई और अपने दोस्तों के साथ इन बातों को उजागर करने लगे।
विज्ञापन


31 दिसंबर की सुबह पीड़ित छात्रा ने लोधी कॉलोनी थाने में शिकायत की। बाद में मामले को सफदरजंग एन्कलेव थाने को भेजा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें