फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी से कीमती हो गई बाइक और सोने की चेन

Sat, 17 Nov 2012 01:14 PM IST
गोंडा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में बाइक और सोने की चेन न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता का हाथ बांधकर मिट्टी का तेल डाल उसे आग के हवाले कर दिया। गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस ने महिला के पति और सास को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का है।
विज्ञापन


डॉक्टर का कहना है कि महिला 90 फीसदी जल चुकी है। उसके शरीर से केरोसिन की महक आ रही थी। फिलहाल पीड़िता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कौचिहा गांव निवासी सोनू उर्फ अंगद दूबे की पत्नी सविता (19) ने बताया कि उसका विवाह एक साल पहले हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग करने लगे।

इसी को लेकर आए दिन पति और सास उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि शुक्रवार सुबह भी बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर सास ने सविता को मारा और रस्सी से उसके दोनों हाथ बांध दिए। सविता के मुताबिक सास ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। शोर सुनकर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सविता ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई, पति घर में मौजूद था, मगर उसने बचाने की कोशिश नहीं की। उधर, सविता की मां सरिता देवी ने दूरभाष पर बताया कि उसके पति लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल में चौकीदार हैं, वह उन्हीं के साथ लखनऊ में रहती हैं। पुलिस से सूचना मिली है। सरिता का भी आरोप है कि ससुराल वाले उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

सीओ तरबगंज हिमांशु कुमार ने बताया कि महिला का बयान लिया गया है। मगर उसके माता-पिता की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें