फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के सामने आतंकियों का काला चिट्ठा रखेगा भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश सचिव स्तर की वार्ता के लिए नई तारीख पर मंथन से पहले भारत ने पठानकोट हमला मामले में पाकिस्तान पर कार्रवाई का दबाव बनाने की रणनीति तैयार कर ली है। इस क्रम में भारत ने पठानकोट हमला मामले का मास्टर माइंड माने जाने वाले जैश ए मोहम्मद के मुखिया मौलाना मसूद अजहर समेत 21 आतंकवादियों का पूरा ब्यौरा तैयार किया है।
विज्ञापन


इसे डॉजियर के रूप में विदेश मंत्रालय पाकिस्तान को सौंपेगा। इस सूची में आतंकी हाफिज सईद, जकीउर रहमान लखवी और दाउद इब्राहिम के भी नाम हैं। भारत इस वार्ता में मसूद अजहर के प्रत्यर्पण की भी मांग करेगा। करीब 70 पेज के डॉजियर में इन सभी आतंकवादियों के खिलाफ कई सबूत रखे गए हैं।

सभी आतंकवादियों से जुड़े सभी मामलों का विस्तार से और सबूत के साथ जिक्र किया गया है। गौरतलब है कि पठानकोट के एयर फोर्स बेस पर आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता टाल दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 आतंकियों का तैयार किया 71 पेज का काला चिट्ठा

सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत इस बार पाकिस्तान पर मसूद के खिलाफ हर हाल में सख्त कार्रवाई का दबाव बनाएगा। भारत ने बार-बार साफ किया है कि हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई से कम पर बात नहीं बनने वाली। इस क्रम में पाकिस्तान कहीं फिर से सबूतों का रोना न रोए, इसलिए पहले से ही उस पर दबाव बनाने की रणनीति के तहत सभी 21 आतंकवादियों का काला चिट्ठा तैयार कर लिया गया है।

भारत चाहता है कि विदेश सचिव स्तर की वार्ता से पहले ही डॉजियर पाकिस्तान को सौंप दिया जाए, जिससे वार्ता के दौरान कार्रवाई को ले कर उसे घेरा जा सके। सरकारी सूत्रों के मुताबिक इसी हफ्ते डॉजियर सौंपे जाने के बाद विदेश सचिव स्तर की वार्ता की नई तारीख भी तय कर ली जाएगी।

दरअसल, वार्ता टलने के बाद पठानकोट हमले की जांच में अचानक आई नरमी ने भारत को चिंतित कर दिया है। पहले पाकिस्तान ने इस हमले में शामिल आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। तब इसके मुखिया मौलाना मसूद के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही गई थी, मगर बाद में पाकिस्तान ने उसे हिरासत में लिए जाने की खबरों का खंडन कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें