फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत नक्शा दिखाने वाले चैनल से पीएम मोदी ने किया करार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दूरदर्शन ने चीन के सरकारी चैनल चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) से कार्यक्रमों के आदान-प्रदान और सहनिर्माण का समझौता किया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सीसीटीवी ने गुरुवार को मोदी के चीन दौरे के पहले दिन अपने प्रसारण में भारत का गलत नक्शा दिखाया था। सीसीटीवी समेत चीनी मीडिया में भारत को जो नक्शा दिखाया गया, उसमें कश्मीर के कुछ हिस्से और अरुणाचल प्रदेश गायब था।

अरुणाचल प्रदेश को चीन अपना हिस्सा मानता है और दक्षिणी तिब्ब्त के रूप में अपने नक्शे में दिखाता है। कश्मीर के कुछ हिस्सों को भी चीन अपने मुल्क के हिस्से के रूप में दिखाता है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

भारत ने चीन से किए 24 समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर चीन प्रधानमंत्री ली किकियांग के बीच हुई बातचीत के बाद दूरदर्शन के सीईओ जवाहर सरकार और सीसीटीवी प्रमुख ने समझौते पर हस्ताक्षर किया।

दोनों मुल्‍क टीवी कार्यक्रमों के साथ फिल्मों निर्माण में भी सहयोग करेंगे।

रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे में भारत और चीन के बीच 24 समझौते पर सहमति बनी है, जिनमें इंफ्रंस्ट्रक्चर और प्राकृतिक आपदाओं के मामले में अहम समझौते किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें