फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति का प्रमाण पत्र न बांटे भाजपा: राज ठाकरे

विज्ञापन
विज्ञापन
एक समय नरेंद्र मोदी भक्ति में डूबे रहने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने बुधवार को प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। इस बीच उन्होंने देशभक्ति के मुद्दे पर भाजपा को भी आड़े हाथ लिया। राज ठाकरे ने कहा कि भाजपा राष्ट्रभक्ति का प्रमाण पत्र न बांटे।
विज्ञापन


राज ठाकरे ने अपने घर कृष्ण कुंज में पत्रकारों से बातचीत में जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाए जाने के सवाल पर कहा कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं, यह भाजपा नहीं तय कर सकती। राज ठाकरे ने जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाए जाने के बाद छात्रों के समर्थन में धरना देने पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इस कदम को मूर्खतापूर्ण करार दिया।
विज्ञापन

'नारे लगाने वालों को सबक सिखाया जाना चाहिए'

उन्होंने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वालों को सबक सिखाया जाना चाहिए, लेकिन जो भाजपा के पक्ष में बोले वह देशभक्त और जो विरोध में बोले वह देशद्रोही कैसे हो सकता है? अब इसी मुद्दे पर संसद का सत्र बर्बाद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस मामले पर कार्रवाई होनी चाहिए, राजनीति नहीं। पिछले साल लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में करारी हार झेल चुके राज ठाकरे ने बीते कुछ दिनों से भाजपा के प्रति आक्रामक रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पीडीपी से गठबंधन कर सरकार बनाते समय उन्हें शर्म क्यों नहीं आई?

शो बाजी है मेक इन इंडिया
राज ठाकरे ने मुंबई में चल रहे मेक इन इंडिया सप्ताह की खिल्ली उड़ाते हुए इसे शो बाजी करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दूसरे महीने में एक इवेंट होता है। मेक इन इंडिया उसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विदेशी उद्योगपतियों को भारत में बुलाने की बजाए देश के उद्योगपतियों को प्रोत्साहन देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें