एक समय नरेंद्र मोदी भक्ति में डूबे रहने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने बुधवार को प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। इस बीच उन्होंने देशभक्ति के मुद्दे पर भाजपा को भी आड़े हाथ लिया। राज ठाकरे ने कहा कि भाजपा राष्ट्रभक्ति का प्रमाण पत्र न बांटे।
राज ठाकरे ने अपने घर कृष्ण कुंज में पत्रकारों से बातचीत में जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाए जाने के सवाल पर कहा कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं, यह भाजपा नहीं तय कर सकती। राज ठाकरे ने जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाए जाने के बाद छात्रों के समर्थन में धरना देने पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इस कदम को मूर्खतापूर्ण करार दिया।