खूंखार कुत्तों का आतंक कुंदरकी क्षेत्र में बढ़ता ही जा रहा है। रविवार की सुबह ग्राम मिलक मोहम्मद जमापुर निवासी नौ साल के बालक जुबैर को कुत्तों के झुंड ने नोच-नोच कर मार डाला।
कुत्तों के हमले में जुबैर बुरी तरह जख्मी हो गया था। कुत्तों ने उसके माथे, चेहरे, कान, गर्दन शरीर के निचले हिस्सों में जगह-जगह काट खाया था।