फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा हुआ डीएनडी का सफर, 26 फीसदी तक बढ़ा टोल

Sat, 10 Nov 2012 01:09 AM IST
नोएडा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली और नोएडा के बीच लाइफ लाइन का काम करने वाले डीएनडी का पुल पार करने में शनिवार से जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। शुक्रवार की मध्यरात्रि से नए रेट लागू होंगे। प्राधिकरण की सहमति मिलने के बाद टोल ब्रिज कंपनी ने अधिकतम करीब 36 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इसमें दुपहिया पर एक रुपये और कार पर तीन रुपये की वृद्धि की गई है। इससे पहले एक नवंबर 2011 में दाम बढ़ाए गए थे।
विज्ञापन


बढ़ते अनुरक्षण खर्च और सुरक्षा बजट का हवाला देते हुए नोएडा टोल ब्रिज कंपनी (एनटीबीसी) ने डीएनडी का टोल बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसे शुक्रवार मध्यरात्रि से लागू करते हुए आम लोगों को दीपावली से ठीक पहले महंगाई का एक और झटका दिया जाएगा। कंपनी ने चार साल का हवाला देते हुए दाम बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसमें नोएडा प्राधिकरण ने भी अपनी सहमति दे दी है।

हालांकि, प्राधिकरण ने कंपनी लॉ का हवाला देते हुए 11 फीसदी शेयर होने की बात कह कर अपनी मजबूरी बताई। सीईओ संजीव सरन के तबादले से पहले टोल रेट बढ़ाने की मंजूरी पर सवाल उठने लगे हैं। सवाल यह भी है कि चार वर्षों तक तत्कालीन प्राधिकरण सीईओ ने टोल वृद्धि का प्रस्ताव हमेशा नामंजूर किया और रेट नहीं बढ़ सके। वृद्धि के प्रस्ताव का शहरवासियों व राजनैतिक दलों ने भी विरोध किया था। इस संबंध में विशेष कार्याधिकारी मनोज राय का कहना है कि प्राधिकरण ने टोल वृद्धि की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, टोल ब्रिज कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक अनवर अब्बासी ने बताया कि 2007 से 2011 तक टोल रेट में कोई वृद्धि नहीं हुई। एक नवंबर 2011 में जो दाम बढ़ाए गए थे, वह सिर्फ थोड़े समय के लिए थे। जिसके बाद रेट में संशोधन किया जाना था, जो एक साल बाद किया गया है। इसे शुक्रवार मध्य रात्रि से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


नया टोल रेट
वाहन ----- नया रेट ----- पुराना रेट
बाइक ----- 12 ----- 11
कार ----- 25 ----- 22
हल्के कमर्शियल वाहन ----- 55 ----- 45
मध्यम कमर्शियल वाहन ----- 70 ----- 55
आठ चक्का वाहन ----- 100 ----- 75
भारी कमर्शियल वाहन ----- 130 ----- 95
(नोट: रेट रुपये में। कमर्शियल वाहन में टायरों की संख्या के हिसाब से टोल रेट लागू किया जाएगा।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें