तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के बेटे एमके स्टालिन ने पर एक यात्री को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्टालिन चेन्नई मेट्रो के भीतर एक यात्री को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने मामले में स्टालिन की आलोचना भी की है। उल्लेखनीय है कि 91 वर्षीय करुणानिधि के बाद स्टालिन को ही डीएमके का नेता माना जा रहा है। करुणानिधि भी उन्हें अपना उत्तराधिकारी मानते हैं।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो बुधवार का है। चेन्नई मेट्रो के उद्घाटन के एक दिन बाद स्टालिन ने अपने समर्थकों के साथ मेट्रो में सफर किया था। डीएमके की प्रतिद्वंद्वी पार्टी एआईडीएमके का आईटी विंग वीडियो को फेसबुक और ह्वाट्सएप पर शेयर कर रहा है।