इंटरनेट के जरिये शादी का चलन भले ही आजकल जोरों पर हो, मगर कुछ मामलों में यह जीवन भर का साथ निभाने में मददगार साबित नहीं हो पा रहा है। राजस्थान में एक दंपति के मामले में कुछ ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
इंटरनेट के जरिये एक दूसरे के करीब आया यह जोड़ा अपनी शादी के एक दिन बाद ही एक-दूसरे से अलग हो गया।
बीकानेर जिले के निवासी शंकर लाल और सीमा तकरीबन एक माह पहले ही इंटरनेट पर मैट्रीमोनियल साइट के विज्ञापन के जरिये एक दूसरे के संपर्क में आए थे।
कुछ दिन पहले ही शंकर ने सीमा को शादी का प्रस्ताव दिया। रजामंदी मिलने के बाद 26 अप्रैल को दोनों अपने-अपने परिवारों की मौजूदगी में एक मंदिर में विवाह के बंधन बंध गए।