सलमान खान की चर्चित फिल्म बजरंगी भाईजान रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है।
फिल्म के टाइटिल और इसमें दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले कुछ लोगों को आपत्ति है।
चित्रकूट के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह प्रधान ने अधिवक्ता जगदीश सिंह बुंदेला के मार्फत फिल्म की निर्माता कंपनी जयश्री प्रोडक्शन, निर्देशक कबीर खान, कलाकार सलमान खान आदि को लीगल नोटिस भेजकर फिल्म का टाइटिल बदलने और कुछ दृश्यों को हटाने की मांग की है।