मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को फांसी दिए जाने के बाद चैनलों पर छिड़ी बहस पर पश्चिमी बंगाल व बिहार के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने सवाल उठाए हैं।
वे बोले कि चैनलों पर खुली बहस कर याकूब की फांसी पर सवाल उठाना देशहित में नहीं है। इससे माहौल खराब होता है। वहीं, उन्होंने याकूब को लेकर सोशल मीडिया पर की गईं टिप्पणियों को भी अनुचित बताया है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में सोशल मीडिया भी समाज में मतभेद पैदा कर रहा है।