फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय के बेटे राज्यवर्धन चले पिता की राह पर

Thu, 20 Jun 2013 04:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवारवाद को लेकर हमेशा आलोचना झेलती रही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी अब अपनी पार्टी के ही नक्शे कदम पर चल रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस महसचिव दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

संभावना है कि वह राघोगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जो पहले दिग्विजय सिंह का विधानसभा क्षेत्र रहा है।

मध्यप्रदेश के राघोगढ़ में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच एक भव्य समारोह में जयवर्धन ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

26 साल के जयवर्धन सिंह अमेरिका से एमबीए करके लौटे हैं। इसी साल मध्यप्रदेश में चुनाव होने हैं। संभावना है कि जयवर्धन को राघोगढ़ से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।
विज्ञापन


जयवर्धन के लिए राघोगढ़ की राह इसलिए भी आसान होगी कयोंकि राघोगढ़ के विधायक मूल सिंह ने अगला चुनाव न लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि तीन साल से लकवाग्रस्त होने के कारण वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें