फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राहुल के लव गुरू बनें दिग्गी, ताकि उनका भी कल्याण हो'

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के टीवी एंकर अमृता राय के साथ प्रेम संबंधों के खुलासे पर शिवसेना ने चुटकी ली है।
विज्ञापन


शिवसेना ने मुखपत्र सामना में दिग्विजय सिंह को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का लव गुरु बनने की सलाह दी है।

शिवसेना ने राहुल गांधी की राजनीतिक क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि दिग्विजय, युवराज को प्रेम का पाठ पढ़ाएं, जिससे उनका भी कल्याण हो सके।

'बयानवीर से प्रेमवीर बने गए दिग्विजय'

शिवसेना ने कहा है कि दिग्विजय बयानवीर तो थे ही अब प्रेमवीर के रूप में भी प्रसिद्ध हो गए हैं।

शिवसेना ने हालांकि इस प्रेमालाप को दिग्गी राजा का व्यक्तिगत मामला बताया है लेकिन उनकी उम्र (67 साल) का हवाला देते हुए कहा है कि प्रेम की कोई उम्र नहीं होती, इसलिए सिंह ने 43 वर्षीय अमृता राय से प्यार किया और अब विवाह करने का ऐलान भी किया है।
विज्ञापन

'प्रेम के बगीचे में लड़खड़ा रहे हैं राहुल गांधी'

इस प्रेम इजहार पर शिवसेना ने व्यंग्य कसा है कि कांग्रेसी बुजुर्ग एक के बाद एक सेहरा बांधकर विवाह की वेदी पर बैठ रहे हैं। बाराती घोड़े के समान स्वयं ही नाच रहे हैं, लेकिन इस देश के नामी बैचलर राहुल गांधी प्रेम के बगीचे में लड़खड़ा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद ऐसी स्थिति बनने वाली है कि कई वरिष्ठ कांग्रेसियों के पास काम नहीं रहेगा, इसलिए इन्होंने तय किया है कि आने वाला समय प्रेम आश्रम में बिताएंगे।

शिवसेना ने कांग्रेस नेता एन. डी. तिवारी से लेकर स्व. इंदिरा गांधी के करीबी रहे आर. के. धवन और केंद्रीय मंत्री शशि थरुर और दिग्विजय सिंह के प्रेम प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा है कि जब वरिष्ठ नेताओं ने उम्र के इस पड़ाव पर प्रेम की अलख जगाई है तो राहुल गांधी को इनकी प्रेरणा मिलेगी या नहीं?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें