फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के 'नवरत्न' को दिग्विजय का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी के स्वच्छता अभियान का समर्थन करके अपनी ही पार्टी के लोगों की आंखों की किरकिरी बने शशि थरूर को दिग्विजय सिंह का समर्थन मिला है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि थरूर ने स्वच्छता अभियान का ब्रांड अबेंसडर बन कर कुछ भी गलत नहीं किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि थरूर ने स्वच्छता अभियान का ब्रांड अंबेसडर बन कर कुछ भी गलत नहीं किया है। दरअसल यह अभियान कांग्रेस का ही कार्यक्रम था, जिसे मोदी सरकार ने अपना लिया है।

दिग्विजय सिंह ने भले ही थरूर का समर्थन किया है लेकिन कांग्रेस का कहना है कि यह उनका निजी विचार है। पार्टी प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि दिग्विजय अपनी बात कर रहे हैं। थरूर अपनी बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी में थरूर का विरोध

बहरहाल, अपने टिप्पणियों से कई बार पार्टी में नाराजगी पैदा कर चुके दिग्विजय सिंह ने थरूर का समर्थन उस समय किया है, जब केरल कांग्रेस उनके खिलाफ कार्रवाई करने को बेकरार है।

पार्टी की केरल इकाई ने थरूर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आलाकमान पर लगातार दबाव डाल रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि थरूर को स्वच्छता अभियान में ब्रांड अंबेसडर बनने का न्योता नहीं स्वीकार करना चाहिए था।

थरूर को यह समझना चाहिए था कि वह एक ऐसी पार्टी के सदस्य है, जिसकी अपनी लाइन है। उन्हें इसी लाइन पर चलना चाहिए था। उनकी निजी बौद्धिकता को इसमें आड़े नहीं आने देना चाहिए था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें