फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह ने दिए अपने हिंदू होने के पुख्ता सबूत

Wed, 17 Jul 2013 12:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने खुद पर हिंदू विरोधी होने के आरोपों को नकारते हुए अपने ब्लॉग पर भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी पर उनके बारे में झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को अपने ब्लॉग पर 'एम आई एंटी हिंदू?' नाम से एक लेख लिखा है जिसमें उन्होंने अपनी हिंदू धर्म के प्रति आस्था के प्रमाण दिए हैं और अपने खिलाफ दुष्प्रचार किए जाने की बात कही है।

उन्होंने लिखा है कि भाजपा का हिंदुत्व केवल लोगों को ठगने की एक चाल है।

धर्म बदलने का दुष्प्रचार
ब्लॉग में सिंह ने लिखा है कि वह संघियों और मणिपुर के संस्कार धाम से अहमदाबाद के पास साणंद तक मोदी के सक्रिय पेशेवरों से गालियां खाने वाले वे सबसे दुर्लभ व्यक्ति हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि यह पेशेवर गैंग मुझे 'डॉगविजय सिंह' और 'पिग्विजय' सिंह नाम देता है। इस गैंग में मेरे पोते से भी कम उम्र के लोग होंगे।

कई बार मेरे इस्लाम और ईसाई धर्म अपना लेने के बारे में दुष्प्रचार किया जाता है। यह सब संघियों को अपने प्रशिक्षण के दौरान सिखाया जाता है।

उन्होंने लिखा है कि वे इसके लिए संघियों को मिले उन संस्कारों को दोषी ठहराते हैं जो उन्हें संस्कार धाम या संघ की शाखाओं से मिले हैं।

हिंदू धर्म पर आस्था का प्रमाण
दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि वह हिंदू हैं। उन्होंने द्वारका के जगदगुरू शंकराचार्य और जोशी मठ से 1983 में दीक्षा प्राप्त की है। सिंह बताते हैं कि वह वर्ष 1969 से नियमित रूप से रोज आधा घंटा पूजा-पाठ करते हैं।

उन्होंने आगे लिखा है कि मध्यप्रेदश के गुना जिले के राघौगढ़ स्थित मेरे घर में नौ मंदिर हैं जहां परंपरा अनुसार रोज पूजा होती है।

उन्होंने बताया है कि वह उस न्यास के अध्यक्ष हैं जो राघौगढ़ के पास अवान में एक 'वेद पाठशाला' आयोजित करता है, जहां 80 से अधिक छात्र नि:शुल्क वेद अध्ययन करते हैं। साथ ही लिखा है कि वह हर एकादशी पर व्रत रखते हैं।

भाजपा पर हमला
भाजपा के हिंदुत्व राग पर हमला करते हुए दिग्विजय ने लिखा है कि फिर भी संघ, भाजपा और उनकी ब्रिगेड मुझे हिंदू विरोधी कहते हैं! संघ ब्रिगेड के विपरीत एक अच्छा हिंदू हमेशा सभी धर्मों का पालन करता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर किसी को उनकी कही बातों पर भरोसा न हो तो वह जांच करने उनके घर राघौगढ़ आ सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें