कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज को प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा का सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बताया है।
दिग्विजय ने बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में सुषमा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई से तुलना करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री पद की सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं क्योंकि उनके पीछे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का तमगा नहीं है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा में अकेली वही हैं जिन्हें आज के माहौल में अन्य दल स्वीकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वराज को प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार मानते हैं लेकिन उन्होंने गुजरात जाकर राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पद का दावेदार बता दिया।
इस बीच सुषमा से जब दिग्विजय द्वारा की गई उनकी प्रशंसा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा है कि विवाद खड़े करने की उनकी पुरानी आदत है।