गुजरात के पोरबंदर से 365 किलोमीटर दूर पाकिस्तानी नौका को उड़ाने का दावा करने वाले इंडियन कोस्ट गार्ड के डीआईजी बीके लोशाली पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। लोशाली पर यह कार्रवाई इंडियन कोस्ट गार्ड द्वारा बैठाई गई बोर्ड ऑफ इंकवायरी के बाद की गई।
बता दें कि बीते साल की अंतिम संध्या 31 दिसंबर की रात्रि भारतीय कोस्ट गार्ड ने पोरबंदर के तट पर एक पाकिस्तानी नौका का पीछा किया था, जिसमें हथियारों के भरे होने की आशंका जताई गई थी। पीछा करने के दौरान ही उसमें सवार लोगों ने विस्फोट कर नौका को उड़ा लिया था।
रक्षामंत्री मनोहर पारिकर ने भी यही दावा किया था। लेकिन उनके दावे से उलट कोस्ट गार्ड के डीआईजी बीके लोशाली ने एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया था कि कोस्ट गार्ड के जवानों ने यह नौका उनके आदेश के बाद उड़ाई थी।