फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर संप्रदाय के युवक-युवती की शादी पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा शहर के बाईपास पर रहने वाली एक महिला ने गैर संप्रदाय के लड़का-लड़की की शादी करा दी।
विज्ञापन


जब एक समुदाय के लोगों की इसकी भनक लगी तो उन्होंने महिला के घर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पकड़कर थाने ले आई जबकि लड़का-लड़की मौके से भाग गए। पुलिस ने महिला के जरिए दोनों लड़का-लड़की को बुलवाया है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शहर के बाईपास पर एक ईंट भट्टे पर काम करने वाली महिला रहती है। बताया जाता है कि उसने अपने रिश्ते के युवक की शादी नजीजाबाद की गैर संप्रदाय की युवती से करा दी थी, तब से दोनों साथ-साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ा

इसकी सूचना लड़की के संप्रदाय वालों को लगी तो वह बृहस्पतिवार शाम को एकत्र होकर महिला के घर पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।

मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक युवक-युवती वहां से भाग चुके थे। पुलिस महिला को पकड़कर कोतवाली ले आई जहां उससे पूछताछ की गई। महिला ने बताया कि युवक-युवती एक संप्रदाय के ही हैं।

पुलिस ने युगल को बुलवाया है जिनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर कोतवाली में देर रात तक खलबली का माहौल बना रहा। इंस्पेक्टर एसपी गौतम ने बताया कि महिला से पूछताछ की गई है। युवक-युवती के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें