आम आदमी पार्टी ने फ्री पानी, बिजली के आधे दाम का वादा थोड़ा सही, लेकिन पूरा किया। अब अनुबंधित कर्मचारियों की पक्की नौकरी का वादा पूरा करना है।
जो आंकड़े अनुबंधित कर्मचारियों को मिले हैं, वह चौंकाने वाले हैं। दिल्ली में 556 नियोक्ता के पास 1839 कांट्रैक्टर के 1.02 लाख अनुबंधित कर्मी कार्यरत हैं।
मसलन इतने ही परिवार को एक साथ राहत मिल सकती है। वहीं तमाम ऐसे विभाग हैं जहां कर्मचारियों की भारी कमी है। स्वीकृति पदों के मुकाबले एक चौथाई पद ही भरे हुए हैं।