फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में श्रद्धालुओं को सब्सिडी पर सिलेंडर!

Sat, 10 Nov 2012 08:01 AM IST
इलाहाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ के दौरान संगम किनारे तंबुओं की नगरी में बसने वाले लाखों श्रद्धालुओं को रसोई गैस छूट पर मिल सकती है। सब्सिडी पर सिलेंडर के लिए राज्य सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा है। शुक्रवार को कुंभ से जुड़े कार्यों की समीक्षा करने आए मुख्य सचिव ने साफ किया कि राज्य सरकार महाकुंभ के श्रद्धालुओं को सब्सिडी पर सिलेंडर देना चाहती है और इसके लिए हर कदम उठाए जाएंगे। मुख्य सचिव ने स्पष्ट कर दिया कि इस बाबत मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत एक हजार रुपए के आसपास पहुंच रही है। वहीं, संस्थाओं को एक सिलेंडर के लिए 1200 रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। मेला क्षेत्र में आकर बसने वाले श्रद्धालुओं को किस दर पर सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा, उन्हें सब्सिडी का लाभ मिलेगा या नहीं, यह अब तक तय नहीं है लेकिन मुख्य सचिव का दावा है कि प्रदेश सरकार की पहल काम आएगी। उन्होंने सीधे नहीं कहा लेकिन संकेत दिए कि श्रद्धालुओं को सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलेंगे।

अगर सब्सिडी नहीं मिलती है तो श्रद्धालुओं को एक सिलेंडर के लिए एक हजार से 1200 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। इस मसले पर अब तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यह भी तय नहीं हो सका है कि श्रद्धालुओं को राशन और मिट्टी का तेल किस दर पर मुहैया कराया जाएगा। खाद्य एवं रसद विभाग अब तक यही मानकर चल रहा है कि श्रद्धालुओं को एपीएल दर पर राशन दिया जाएगा, क्योंकि बीपीएल या अंत्योदय की दर पर राशन की बिक्री तभी की जा सकेगी, जब केंद्र से इसकी अनुमति मिल जाए।
विज्ञापन


इन तमाम मसलों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने बताया कि कुंभ में सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की आपूर्ति, सस्ते दर राशन और मिट्टी का तेल मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अनुरोध पत्र लिखा है। केंद्र का रुख देखने के बाद राज्य सरकार श्रद्धालुओं को राहत देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें