फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने व्हाट्सएप पर उड़ाया मोदी का मजाक, भड़के भाजपाई

Sat, 25 Jul 2015 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में व्हाट्स ऐप पर आपत्तिजनक संदेश भेजने वाले सीओ नगर डा. केके सरोज के खिलाफ भाजपाजनों ने कार्रवाई की मांग की है। ऐसा न होने पर उन्होंने धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सीओ नगर डा. केके सरोज ने अपने सरकारी मोबाइल नंबर से वाट्स ऐप पर एक मैसेज सार्वजनिक किया। इसमें प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाया गया है।

सीओ जैसे जिम्मेदार अधिकारी की ओर से भेजा गया यह मैसेज जब भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के हाथ लगा तो उनका पारा चढ़ गया। कई नेताओं ने सीओ को फोन कर इस बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

सीओ को निलंबित करने की मांग

शाम तक पार्टी कार्यकर्ता इसे लेकर लामबंद हो गए। उन्होंने शनिवार को सीओ के विरुद्ध उग्र प्रदर्शन करने की रणनीति भी बना ली।

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने सीओ को निलंबित करने की मांग की है।ऐसा न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय ने भी सीओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया कि जब उन्होंने इस मैसेज के बारे में सीओ से बात की तो उन्होंने खेद प्रकट किया। वहीं इस पूरे मामले पर डा. केके सरोज का कहना है कि शुक्रवार की सुबह मेरे सरकारी मोबाइल नंबर पर किसी ने यह मैसेज भेजा था।

उसी का पता लगाने के लिए मैंने उसे ग्रुप में फारवर्ड कर दिया। मैसेज भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है। पहचान होने पर उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें