फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल्ली तुम्हारी, महाराष्ट्र हमारा'

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा और शिवसेना में खींचतान के बीच शिवसेना ने राज्य की सत्ता पर अपना दावा किया है। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में प्रकाशित एक लेख का शीर्षक है, "दिल्ली तुम्हारी, महाराष्ट्र हमारा।"
विज्ञापन


इसमें शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के हवाले से कहा गया है, "लोकसभा में तुम्हारे मिशन 272 के लिए तन-मन-धन सहित काम किया। अब विधानसभा में हमारा भी मिशन 150 है। दिल्ली तुम संभालो लेकिन महाराष्ट्र में सत्ता हमारी ही।"

सामना का कहना है, "पिछले 25 साल से कुर्सी के लिए नहीं बल्कि हिंदुत्व के लिए हमारी युति (गठबंधन) है। इस युति धर्म को याद करो और जब प्रचार शुरू होना चाहिए तब हम सीटों को लेकर खींचतान कर रहे हैं, ऐसी कर्मदरिद्रता मत करो।"
विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किल में गठबंधन

उल्लेखनीय है कि सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के कारण दोनों दलों के बीच 25 साल पुराना यह गठबंधन मुश्किल में दिख रहा है।

उद्धव ठाकरे ने गठबंधन को बचाए रखने की आख़िरी कोशिश के तहत शिवसेना के 151 और भाजपा के 119 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था।

लेकिन भाजपा ने यह कहकर इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था कि इसमें कुछ भी नया नहीं है।

भाजपा ने पहले 135 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था लेकिन शिवसेना ने उसे ठुकरा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें