फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोप में दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार

Tue, 15 Jan 2013 05:06 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को एक महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल पर महिला से जबरन वसूली का भी आरोप लगा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महिला के पति के खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी के करीब 100 केस दर्ज हैं। महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जुलाई 2012 में दिल्ली पुलिस की एक टीम उसके पति को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई आई थी। उस समय दिल्ली पुलिस के सिपाही ओमवीर सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

आरोप के मुताबिक ओमवीर ने महिला से पैसे की भी मांग की थी। महिला की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने ओमवीर सिंह को 6 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले की सच्चाई की जांच कर रही है। ओमवीर सिंह को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें