फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दहलाने की आतंकी साजिश नाकाम

Fri, 22 Mar 2013 03:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जामा मस्जिद इलाके के गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर एक एके-47 रायफल और विस्फोटक बरामद किए हैं।
विज्ञापन


दरअसल पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोरखुपर से बृहस्पतिवार को हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया था।

संदिग्ध शख्स का नाम लियाकत अली है। पुलिस ने उसे गोरखपुर से दिल्ली जाते समय गिरफ्तार किया। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। बाद में कोर्ट ने उसे 15 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

पूछताछ में अली ने खुलासा किया कि मध्य दिल्ली स्थित जामा मस्जिद इलाके के एक गेस्ट हाउस में कुछ विस्फोटक रखे गए हैं। बाद में पुलिस ने वहां छापेमारी कर एके-47 रायफल और विस्फोटक बरामद किए।
विज्ञापन


बाद में दिल्ली पुलिस स्पेशल टीम के सीपी एसएन श्रीवास्तव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 2001 के अब तक हिज्ब-उल-मुजाहिदीन 18वीं मॉड्यूल पकड़ी गई है। इनमें 28 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के सदस्य ने ये भी बताया कि होली से पहले दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश थी। इसके लिए उसने अपने साथियों के साथ दिल्ली के भीड़ वाले इलाकों की पहचान भी कर ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें