फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कैसी होती हैं दिल्ली की लड़कियां?

Sun, 31 Aug 2014 08:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की लड़कियां आखिर होती कैसी हैं? क्या वो ऐसी होती हैं जिनकी दुनिया सिर्फ ब्रांडेड कपड़ों के इर्द गिर्द घूमती है या फिर वह हर तरह के कपड़ों में सहज रहती हैं?
विज्ञापन


दिल्ली की लड़कियां क्या गाड़ी देख कर ब्वॉयफ्रेंड बनाती हैं या फिर वो अपना दिल अच्छे इंसान को देती हैं? क्या दिल्ली की लड़कियां कुछ खास और अलग तरह से बोलने की कोशिश करती हैं?

दिल्ली की लड़कियां केवल क्लब, आऊटिंग और घूमना-फिरना पसंद करती हैं या फिर वह जिम्मेदार भी होती हैं? क्या वह केवल हनी सिंह के गाने ही गुनगुनाती रहती हैं?
विज्ञापन


दरअसल इतने सवाल इसलिए क्योंकि एक वीडियो के बाद खुद दिल्ली की लड़कियां तलाश कर रही हैं इन सवालों के जवाब।

12 अगस्त को यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया गया था। इस वीडियो का टाइटल है 'Every Delhi Girl In The World' और इसे beingindian नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है। अभी तक इस वीडियो को 1,343,754 बार देखा जा चुका है।

इस वीडियो पर छह सौ से अधिक कमेंट भी हैं। इस वीडियो में एक लड़की को दिखाया गया है जो अजीब तरह से बात करती है और ब्रांड कॉन्शियस है।

देखिए ये वीडियो-



ये वीडियो शायद दिल्ली की कुछ लड़कियों को पसंद नहीं आया और उन्होंने इसकी काट के लिए एक वीडियो जारी कर दिया। वीडियो 25 अगस्त को जारी किया गया है और इसे अभी तक 158,065 बार देखा जा चुका है।

इस वीडियो का टाइटल है The Real Delhi Girl और इसे Opinia360 नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है। इस पर अभी तक 229 कमेंट भी आ चुके हैं।

अब इस वीडियो को देखिए-



अब सोचिए कि आखिर दिल्ली की लड़कियां कैसी होती हैं? जिम्मेदार या बेपरवाह? क्या वह हर उस लड़की की तरह होती हैं जो कहीं भी हो सकती है या फिर वो वाकई 'अलग तरह' की होती हैं? सोचिए और खोजिए इन सवालों के जवाब जो मांग रही हैं खुद दिल्ली की लड़कियां।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें