फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गैंगरेप के तीन आरोपियों को मिला वकील

Wed, 09 Jan 2013 01:04 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देश को हिला देने वाले दिल्ली गैंगरेप मामले में तीन अभियुक्तों की पैरवी के लिए वकील मिल गया है। मनोहर लाल शर्मा नामक वकील का कहना है कि वे मुकेश सिंह, अक्षय ठाकुर और राम सिंह का अदालत में बचाव करेंगे।
विज्ञापन


इस मामले की अगली सुनवाई साकेत अदालत में 10 जनवरी को होगी। उल्लेखनीय है कि इस मामले में वकील समुदाय ने गैंगरेप के किसी भी आरोपी की पैरवी नहीं करने की बात कही थी।

इधर वकीलों के हंगामे के बाद अदालत ने गैंगरेप की सुनवाई बंद कमरे में करने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं अदालत ने इस मामले से जुड़े समाचारों के प्रकाशन व चैनलों पर प्रसारण पर भी रोक लग दी है। अदालत ने कहा कि हंगामे के कारण ऐसा माहौल नहीं कि अदालत की सुनवाई जारी रखी जा सके।
विज्ञापन


साकेत स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नम्रता अग्रवाल ने अपने फैसले में कहा कि अदालत का पूरा कमरा वकीलों व आम लोगों से पैक है। वे बाधा पैदा कर रहे हैं और कमरे में एक इंच भी जगह खाली नहीं है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जिनका मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

अदालत ने कहा कि इन लोगों से कई बार बाहर इंतजार करने का आग्रह किया गया, मगर उन पर कोई असर नहीं पड़ा। कोई सुनने को तैयार नहीं है। यहां तक कि ये लोग रीडर व स्टेनो की सीट तक पहुंच गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें