फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर में पीड़िता का इलाज, हालत अभी भी नाजुक

Thu, 27 Dec 2012 05:11 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चलती बस में गैंगरेप का शिकार हुई युवती का सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में इलाज शुरू हो गया है। उसे आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल के प्रवक्ता का कहना है कि पीड़िता की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मंगलवार देर रात सफदरजंग अस्पताल में उसकी हालत बेहद बिगड़ गई थी, जिसके बाद सरकार ने उसे इलाज के लिए सिंगापुर भेजने का फैसला किया।

दिन भर चली तैयारियों के बाद बुधवार रात सफदरजंग अस्पताल से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल की एंबुलेंस युवती को आईजीआई एयरपोर्ट ले गई। जहां से उसे लेकर विशेष एयर एंबुलेंस सिंगापुर रवाना हो गई। युवती को विदेश भेजने की बात बेहद गोपनीय रखी गई थी। बुधवार को युवती का मेडिकल बुलेटिन भी जारी नहीं किया गया था। साथ ही सफदरजंग अस्पताल से मीडियाकर्मियों को भी हटा दिया गया था।
विज्ञापन


क्यों भेजा सिंगापुर
भारत से सिंगापुर की यात्रा में कम समय लगता है। युवती की बेहद नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर उसके लिए ज्यादा लंबी यात्रा नहीं चाहते थे। इसके अलावा अंगों के ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल को एशिया में सबसे बेहतरीन अस्पताल में माना जाता है।

माउंट एलिजाबेथ अस्पताल की खासियत
सिंगापुर के पार्कवे हेल्थ ग्रुप का 373 बेड वाला माउंट एलिजाबेथ एक स्पेशिलिटी अस्पताल है। इसकी आधिकारिक शुरुआत 1979 में हुई थी। इस अस्पताल की विशेषता कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसाइंस के इलाज की है। यहां पर ब्लेडलेस कैटरेक्ट सर्जरी, प्रोस्टेट कैंसर, थायराइड और कोलोरेक्टल कैंसर की रोबोटिक सर्जरी, स्टेम सेल प्रत्यारोपण, प्रतिरोपण की अत्याधुनिक सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें