फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथग्रहण के दौरान नारेबाजी करने वाला सिपाही सस्पेंड

Sun, 29 Dec 2013 12:32 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब वहां सुरक्षा में तैनात एक सिपाही ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार के अधीन करने की मांग कर दी।
विज्ञापन


उसकी यह मांग करते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सिपाही को दबोच लिया। सिपाही को पकड़ते ही पीछे बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उसके बचाव में खड़े हो गए। जब पुलिसकर्मी उसे मैदान से बाहर ले जाने लगे तो कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया।

शोर शराबा होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से शांत रहने की अपील की। सिपाही की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई।

वह मूलत: राजस्थान का रहने वाला है और वर्ष 2010 में दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही भरती हुआ था। आला अधिकारियों ने चौथी बटालियन में तैनात इस सिपाही को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें