फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राहुल की सख्ती के सामने झुके दिल्ली के सांसद

Tue, 04 Feb 2014 12:38 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी के सख्त रुख को देखकर अब दिल्ली के सभी कांग्रेस सांसदों ने अपनी सीट को आंतरिक चुनाव के जरिए उम्मीदवार चुनने की प्रणाली का हिस्सा बनने की पेशकश कर दी है।
विज्ञापन


कानून मंत्री कपिल सिब्बल और महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने इससे पहले अपनी सीटें इस प्रणाली में शामिल करने पर ऐतराज जताया था, जिसके चलते दोनों सीटों को हटा लिया गया था।

दोनों नेताओं के ऐतराज के चलते संदेश यह गया कि राहुल गांधी के चुनावी मॉडल पर पार्टी बंटी नजर आ रही है। पार्टी उपाध्यक्ष के एजेंडे को लागू करने में पार्टी के वरिष्ठ नेता बाधा पहुंचा रहे हैं। खुद राहुल गांधी ने इसे गंभीरता से लिया था।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने दिल्ली के प्रभारी महासचिव शकील अहमद को सभी सांसदों के साथ बैठक कर इस बढ़े विवाद का हल निकालने के लिए कहा था। मगर सांसद राहुल के कड़े रुख को भांप गए थे।

सोमवार को शकील अहमद ने सभी सांसदों की बैठक ली तो सब बोलने लगे कि वे अपनी सीट को इस प्रणाली में शामिल कराने के लिए तैयार हैं।

वहीं पार्टी हाईकमान ने सभी विकल्प खुले रखे हैं। जब सिब्बल और तीरथ ने अपनी सीटें शामिल करने पर ऐतराज जताया था। तब कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने राहुल गांधी को अपनी सीट शामिल कराने की पेशकश की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें