फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP नेता की जीत पर उड़े नोट, मचा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। मामला दिल्ली में हुए कैंटोनमेंट चुनाव से जुडा़ हुआ है।
विज्ञापन


जहां आम आदमी पार्टी ने वॉर्ड नंबर 5 में शानदार जीत हासिल की। पार्टी की जीत के बाद कार्यकर्ता विजयी उम्मीदवार नंद किशोर के साथ जीत का जश्न मनाने में जुट गए। अभी जीत का जश्न मनाया ही जा रहा था कि अचानक ही पार्टी के कुछ कार्यकर्ता नोट उड़ाते नजर आ गए।

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी पर विपक्ष का हमला शुरू हो गया। हंगामा बढ़ता देख पार्टी ने मामले की जांच की बात कही। पार्टी नेता आतिशी मारलेना के मुताबिक ये कार्रवाई पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने भी बताया कि हम इस घटना का समर्थन नहीं करते। इन बयानों के बीच आखिरकार पार्टी ने दोषी कार्यकर्ताओं को निष्काषित करने का फैसला सुना दिया। पार्टी ने वीडियो फुटेज में दिख रहे दो कार्यकर्ताओं को निष्काषित कर दिया है।
विज्ञापन

भाजपा का 'आप' पर निशाना

हालांकि इस पूरे मामले में आम आदमी पार्टी विपक्ष के निशाने पर जरूर आ गई। भाजपा समेत दूसरे विपक्षी दलों को आम आदमी पार्टी पर निशाना साधने का मौका मिल गया।

भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि 'आप' का असली चेहरा सामने आ गया है। एक ओर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल फंड उगाही कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नोट उड़ाए जा रहे हैं।

दूसरी ओर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी के चाय पार्टी और उसमें लगने वाले शुल्क को लेकर सवाल खड़े किए। सतीश उपाध्याय ने कहा कि जब चाय पार्टी से पैसे की उगाही की जाएगी तो वो पैसे ऐसे ही उड़ाए जाएंगे।

आप भी देखिए वीडियो कैसे जीत के बाद कार्यकर्ताओं की ओर से नोट उड़ाए गए।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें