फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आप का नया नारा, झाड़ू चलाओ बेईमान भगाओ

Sun, 10 Nov 2013 01:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंक देना चाहती है। आप ने दिल्ली के 70 विधानसभा में रविवार से 22 दिन तक 'झाड़ू चलाओ यात्रा' निकालने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


आप पार्टी के प्रवक्ता मनीष सिसौदिया ने बताया कि इस पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सभी 70 विधानसभा में जाकर लोगों से उनकी समस्या और उसके निदान पर बात करेंगे।

सिसौदिया ने कहा कि आप ने इस यात्रा के लिए 'झाड़ू चलाओ, बेईमान भगाओ' का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी लोगों से मांग करती है कि उन्हें देश की राजनीति को साफ करने के लिए भ्रष्टाचार नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों को भी हटा होगा।
विज्ञापन


यह यात्रा रविवार सुबह 10 बजे से दिल्ली विधानसभा के प्रागण से शुरू होगी। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल चांदनी चौक, मटिया महल और बल्लीमारन विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे।

केजरीवाल इस दौरान एक दिन में ज्यादा से ज्यादा चार और कम से कम दो विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। इस यात्रा की समाप्ति मतदान से तीन दिन पहले, 1 दिसंबर को होगी।

सिसौदिया ने कहा कि इस यात्रा में हम बीजेपी की रैलियों की तरह हाई टेक के नाम पर करोड़ों खर्च नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन यह यात्रा सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें