फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की दुर्गम सीमा तक सड़क बनाएगा रक्षा मंत्रालय

Mon, 21 Jan 2013 09:47 PM IST
नई दिल्ली/पीयूष पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओछी और बर्बर हरकतों से सतर्क हुए रक्षा मंत्रालय ने देश की सुरक्षा के लिए दुर्गम सीमाओं तक पहुंच बनाने का फैसला लिया है। इसी के तहत पूर्वोत्तर में सेना की पहुंच को आसान बनाने के लिए सिक्किम के फ्लैग हिल से लॉग ब्रिज और मधुबाला ढोकला तक नई सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क देश को सिक्किम से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का विकल्प भी होगी। फिलहाल पड़ोसी मुल्क चीन की सीमा और अंतरराष्ट्रीय चारदीवारी तक पहुंचने वाली इस सड़क को सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलने का इंतजार है क्योंकि इसका कुछ हिस्सा वन क्षेत्र से गुजरेगा, जिसके लिए अदालत से हरी झंडी लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन


सर्वोच्च अदालत में मंत्रालय ने सड़क निर्माण के रास्ते में आए वन क्षेत्र में पेड़ों को काटने की अनुमति के संबंध में आवेदन दाखिल किया है। यह सड़क पानगोल्खा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और नेओरा वैली राष्ट्रीय पार्क से होकर गुजरेगी, जो करीब 33.80 किमी का रास्ता होगा। मंत्रालय का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 31-ए सिक्किम को देश से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है। चीन सीमा पर सुरक्षा के लिए भारतीय सेना की टुकड़ियां फिलहाल इसी रास्ते से जाती हैं। युद्ध, सैन्य कार्रवाई सहित शांति के माहौल में सेना की आवाजाही को आसान बनाने के लिए इस क्षेत्र में वैकल्पिक रास्ते की जरूरत है। इस सड़क के निर्माण के बाद पूर्वी सिक्किम के क्षेत्र में सेना की पहुंच तेज और मंजिल की दूरी कम हो जाएगी।

इस सड़क के निर्माण का निर्णय केंद्रीय कैबिनेट सचिव के दौरे के बाद लिया गया है। मंत्रालय ने अदालत को बताया है कि अन्य प्राधिकरणों और मंत्रालयों से 139 किलोमीटर की इस सड़क को बनाने के लिए अनुमति ली जा चुकी है। निर्माण के लिए वन्य क्षेत्र की जो जमीन ली जाएगी, उसके लिए 3.57 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा जोकि 71.40 करोड़ की सड़क परियोजना का 5 प्रतिशत होगा।
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश में दो नई सड़क परियोजना को मंजूरी
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क परियोजना के तहत अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम इलाकों में दो सड़क परियोजनाओं को अनुमति दे दी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने सोमवार को इन परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी। इसके तहत बामेंग से लाडा (55 किमी) और मियाओ से विजयनगर (157 किमी) तक दो सड़क तैयार की जाएंगी। जयराम रमेश ने दिल्ली में मौजूद राज्य के मुख्यमंत्री नाबम तुकी को इस फैसले की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें