फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल पर मानहानि का केस दर्ज

Mon, 16 Dec 2013 04:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल के वकील बेटे अमित सिब्बल ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है।
विज्ञापन


न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार, अमित सिब्बल ने इस केस में केजरीवाल, प्रशांत भूषण और शाजिया इल्मी का नाम लिया है। अमित ने कोर्ट में दायर शिकायत में इन तीनों पर वोडाफोन टैक्स देनदारी मामले में उन्हें और पिता कपिल सिब्बल को बदनाम करने का आरोप लगाया है।

केजरीवाल कपिल सिब्बल पर वोडाफोन देनदारी मामले को लेकर निशाना साधते रहे हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि कपिल सिब्बल ने वोडाफोन के 11,217 करोड़ की टैक्स देनदारी मामले को कोर्ट के बाहर निपटावाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, 'जज मुझे चूमते रहे, बाहों में भरने की कोशिश की...'

उस समय कपिल के बेटे अमित सिब्बल हचिसन के वकील थे। केजरीवान ने सवाल किया था कि इस काम के लिए कपिल सिब्बल ने 2,000 करोड़ तो नहीं लिए थे?

सूत्र बताते हैं कि सिब्बल ने इन आरोपों से यह कहते हुए इनकार किया है कि अमित 2007 से 2009 के बीच वोडाफोन के वकील रहे हैं, जबकि यह मामला पिछले साल सामने आया है। उनका कहना है कि जबसे वह टेलकॉम मंत्री बने, तब से उनके दोनों बेटों ने कोई टेलीकॉम केस नहीं लिया है।

प्रशांत भूषण ने इस बारे में कहा था कि 2007 में वोडाफोन ने हचिसन को खरीदा था। इसके एवज में वोडाफोन को हचिसन को 11,217 करोड़ रुपए देने थे।

पढ़ें, मोदी हिटलर, तो मुलायम हैं मुसोलिनी: बेनी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें