कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य के खिलाफ मानहानि का वाद स्वीकार कर लिया है।
इसे तृणमूल कांग्रेस के महासचिव मुकुल राय ने दाखिल किया है जिसमें कहा गया है कि भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की हैं।
उनका कहना है कि एक टीवी इंटरव्यू में भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी की ईमानदारी पर कमेंट किए हैं जिससे उनकी मानहानि हुई है।
इसे स्वीकार करने के बाद जस्टिस आईपी मुखर्जी ने राय वकील को भट्टाचार्य को नोटिस भेजने का निर्देश दिया है। जज ने इसकी सुनवाई के लिए चार सप्ताह के बाद का समय दिया है।