वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी रामसिंह सैनी के आरके पुरम, सैक्टर-तीन स्थित रविदास कैंप में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक राजेश नाम का व्यक्ति बम धमाका करने पहुंच गया।
कैंप में पहुंचते ही इस व्यक्ति ने कैंप के लोगों से कहा कि सब लोग दूर हट जाएं वह किसी को नुकसान पहुंचाने नहीं आया है। वह बम धमाका कर सरकार को एक मैसेज देना चहाता है।
दक्षिण जिला डीसीपी छाया शर्मा ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और देर रात तक उससे पूछताछ की जा रही थी।
पुलिस इस व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसने और धमकी देने का मामला दर्ज करने की तैयार कर रही थी। शुरू में बम समझकर लोग डर गए थे।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजेश की इग्नू रोड पर कैमिस्ट की दुकान है। वह रात करीब सवा सात बजे आरोपी रामसिंह की झुग्गी में पहुंच गया।
वह कहने लगा कि उसे बम धमाके करने हैं। इस बीच दो महिलाओं ने राजेश को पकड़ कर काबू कर लिया। उसके कब्जे से दो सुतली बम बरामद किए गए हैं।
राजेश का कहना है कि वह अलग तरीके से विरोध प्रर्दशन करना चहाता था। सुतली बम फोड़कर वह सरकार को मैसेज देना चहाता है कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी दी जाए। उसने देश को जगाने के लिए ये तरीका अपनाया था।