फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम कथा की तर्ज पर दीन दयाल कथा का आयोजन करेगा भगवा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने विचार पुरुष को आम जन में लोकप्रिय बनाने के प्रयास में भगवा परिवार राम कथा की तर्ज पर अब दीन दयाल कथा का आयोजन करेगा। पहली कथा का आयोजन 9 से 11 फरवरी के बीच दिल्ली के दीन दयाल शोध संस्थान में आयोजित होगा।
विज्ञापन


इस कथा के जरिए एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों और उनकी जीवन गाथा को जनता के बीच प्रचारित किया जाएगा।

वैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने के बाद से भगवा विचारकों को प्रसारित करने का प्रयास जोरों पर हैं।
विज्ञापन

धार्मिक पुरुषों के नाम पर कथा की परंपरा

केंद्र सरकार ने अपनी कई योजनाओं का नाम दीन दयाल और विवेकानंद के नाम पर रखा है। लेकिन रामकथा की तर्ज पर दीन दयाल कथा आयोजित करने का प्रयास अपने आप में अनूठा है।

अब तक धार्मिक पुरुषों के नाम पर ही कथा की परंपरा रही है। जिसे देखते हुए धार्मिक संगठनों के जरिए दीन दयाल कथा पर विवाद खड़ा हो सकता है।

मगर इस प्रयास को परवान चढ़ाने में जुटे संस्थान के प्रधान सचिव अतुल जैन का कहना है कि इस अनूठे प्रयास के जरिए दीन दयाल के विचारों को आम जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि उपाध्याय राष्ट्र ऋषि हैं वे देवतुल्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें