फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम पद के उम्मीदवार पर सही वक्त पर होगा फैसला: सुषमा

Mon, 28 Jan 2013 08:35 PM IST
सीहोर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा है कि भाजपा प्रधानमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार उचित समय पर तय करेगी। उन्होंने इस मुद्दे पर मीडिया में बने कौतूहल पर हैरत भी जाहिर की। सुषमा ने कहा कि मीडिया इसे लेकर इतना चिंतित क्यों है। हम पहले ही कह चुके हैं कि जब सही वक्त आएगा पार्टी इस मुद्दे पर फैसला करेगी।
विज्ञापन


जब उनसे गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के भगवा आतंकवाद के बयान पर पूछा गया कि तो सुषमा ने कहा कि शिंदे को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए वरना भाजपा संसद नहीं चलने देगी। यदि शिंदे खुद इस्तीफा नहीं देते हैं तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को शिंदे को पद से हटा देना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें